कार्यालय संवाददाता, जनवरी 3 -- बिहार की राजधानी पटना में गर्दनीबाग का दमड़िया मोहल्ला शुक्रवार देर रात मां-बेटे की एक साथ हुई मौत से दहल उठा। दरअसल, बेटे वाजिद (14 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां शहनाज जब बेटे को देखने गई तो उसी दौरान उसे भी हार्ट अटैक आ गया और उसकी भी मौत हो गई। हालांकि, घटना के कुछ देर तक दोनों की सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में परिजन मां-बेटे को गंभीर हालत में अनीसाबाद गोलंबर के पास एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन दोनों मां-बेटे को लेकर पीएमसीएच पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि वाजिद का छोटा भाई नशे का आदी था। इससे बड़ा भाई वाजिद परेशान था। इसी से तंग आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक वाजिद दो भाइयों म...