भभुआ, फरवरी 9 -- पीड़ित मां ने अपने पुत्र के खिलाफ भभुआ थाने में दर्ज कराई एफआईआर सदर थाने की पुलिस मामले की जांच करते हुए शुरू की कानूनी कार्रवाई (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विधवा मां ने अपने की बेटे के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराकर धोखे से उसके बैंक खाता से 17.50 लाख रुपए की निकासी कर लेने का आरोप लगाया है। भभुआ शहर के वार्ड पांच निवासी अवधेश सिंह की पत्नी रामा कुंवर ने अपने आवेदन में लिखा है कि जब उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली और उसने अपने बेटे रुपेश पटेल से पैसों की मांग की तो वह उसके साथ मारपीट और गाली-ग्लौच करते हुए धमकी देता है। दर्ज एफआईआर के अनुसार, रामा कुंवर अरवल में परिचारिका के पद पर कार्यरत थी। जुलाई 2023 में वह सेवानिवृत हुई। सेवानिवृत होने पर सरकार ने उसे एकमुश्त राशि दी थी। उसका पैसा बैंक ऑफ इंडिया की अर...