नालंदा, जनवरी 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर हरनौत प्रखंड स्थित पैतृक गांव कल्याणबीघा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्मृति वाटिका में पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री कुछ क्षणों तक शांत भाव से ध्यानमग्न रहे, जिससे माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। उनके भाई और पुत्र निशांत कुमार ने भी स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांसद, मंत्री, विधायक सहित कई जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माता के साथ-साथ अपने पिता स्वर्गीय राम लखन सिंह वैद्य और पत्नी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.