पीलीभीत, नवम्बर 8 -- बरखेड़ा, हिटी। अब राहुल जवान हो गया है, उसकी शादी की जाए...इसी सोच के साथ हरीशंकर और सरस्वती देवी ने रुद्रपुर में शादी की बात चला रखी थी। मां-बाप की हरसत थी कि इसी साल अपने बेटे को सेहरा बांधकर दूल्हा बनाएंगे और दुल्हन को घर लेकर आएं। मगर राहुल की मौत से उसके माता पिता की हसरतों पर वज्रपात हुआ है। बेटे की मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया। इकलौती बहन के आंसू नहीं रुक रहे थे। भूड़ा विक्रमपुर निवासी राहुल परिवार में पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता हरीशंकर रुद्रपुर में रहकर पेटिंग का काम करते हैं। राहुल भी वहीं रहकर एक कंपनी में नौकरी करता था। किसी कारणवश उसकी नौकरी छूट गई, तो वह अल्मोड़ा में जाकर काम करने लगा। वहां काम देख कर पिता ने दामाद को भेज कर राहुल को बुला लिया। करीब 15 दिन पहले वह पीलीभीत की राजीव क...