मुरसान (हाथरस), सितम्बर 5 -- हाथरस में बेटे की सजा के पांचवें दिन मुरसान के गांव खोंदुआ में पिता की मौत हो गई। 30 अगस्त को कोर्ट ने खोंदुआ निवासी युवक को पत्नी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बेटे को सजा होने की जानकारी मिलने के चार दिन बाद पिता ने दम तोड़ दिया। पिता की मौत के बाद जेल से बेटा मुखाग्नि देने गांव आया। पुलिस उसे अपनी निगरानी में गांव लेकर पहुंची। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव खोंदुआ निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र नारायन सिंह के खिलाफ मई 2025 में पत्नी की चाकू से हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचनात्मक व साक्ष्य संकलन के दौरान अभियुक्त योगेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। 30 अगस्त 2025 को न्यायालय जनपद एवं सत्र न्यायालय जनपद हाथरस द्वारा इस मुकदमे के अभियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.