प्रयागराज, जनवरी 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। मंडल के सबसे बड़े एसआरएन अस्पताल में प्रस्तावित गुर्दा प्रत्यारोपण की प्रक्रिया की दिशा में सोमवार को एक और कदम बढ़ाया गया। जिसमें मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय के कार्यालय में सक्षम अनुमोदन समिति (सीएसी) की बैठक हुई। जिसमें सदस्यों ने मरीज और दानदाता के सामने ही संबंधित अभिलेखों व सहमति पत्र का अवलोकन करने के बाद गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए अंतिम रूप से मुहर लगा दी। इसमें करछना की रहने वाली सरोज सिंह का गुर्दा उनके बेटे अभिषेक सिंह को प्रत्यारोपित किया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने मरीज और दानदाता से बातचीत की और नियम व शर्तों से अवगत कराया। इस दौरान नियमानुसार वीडियोग्राफी भी की गयी। विशेषज्ञों के अनुसार गुर्दा प्रत्यारोपण से संबंधित सभी तकनीकी तैयारी पूरी हो गई है, जनवरी के अंतिम सप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.