पटना, दिसम्बर 27 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा से बाजपट्टी के विधायक रामेश्वर महतो ने पार्टी नेतृत्व उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को उन्होंने दिल्ली में मीडिया से कहा कि उपेंद्र कुशवाहा जेपी-लोहिया और कर्पूरी की विचारधारा से भटक गए हैं। वे राज्य सरकार में रालोमो के चार विधायकों में से किसी एक को मंत्री बना सकते थे, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को मंत्री बना दिया, जो किसी भी सदन के सदस्य तक नहीं हैं। अलग पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा, बाद में बताया जाएगा। अभी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को पार्टी हित में फैसला लेना चाहिए था। उनका अचानक ह्दय परिवर्तन हो गया है। परिवारवाद की राजनीति पार्टी हित में नहीं है। पिछले दिनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.