मेरठ, मार्च 13 -- किठौर। रछौती इंटर कॉलेज से बाइक पर घर लौट रहे मां-बेटे नंगली मोड़ के निकट कार की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग घायलों को अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। बेटे की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। किठौर के मवाना रोड निवासी इमरान की पत्नी गुड्डो बुधवार शाम अपने बेटे इमरोज को रछौती इंटर कॉलेज से परीक्षा दिलाकर बाइक से घर लौट रही थी। नंगली मोड़ के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही कार के चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भयानक हादसे में मां-बेटे कार के शीशे से टकराकर गंभीर घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोग पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को आनन-फानन में मेरठ के निजी अस्पताल में ले गए जहां मां की उपचार के दौरान मौत हो गई जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.