नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित सिग्नेचर ब्रिज से बुधवार सुबह एक महिला ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। महिला की पहचान शहर के दक्षिण इलाके में रहने वाली 55 वर्षीय मेनका के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे और नदी में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन देर शाम तक महिला का शव बरामद नहीं हो सका था। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला अपने बेटे के साथ कार में सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि इस संदिग्ध आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद कारण हो सकता है। जिसकी वजह से वह कुछ समय से तनाव में थी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे महिला के बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके तुरंत बाद राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.