संवाददाता, नवम्बर 11 -- यूपी के कौशांबी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटे के लिए बहू देखने आए फतेहपुर के एक अधेड़ को होने वाली समधन से प्यार हो गया। इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो हंगामा खड़ा हो गया। मामले की शिकायत पर महिला थाने में घंटे भर तक पंचायत हुई। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति करीब तीन महीने पहले अपने बेटे की शादी का रिश्ता तय करने कौशांबी जिले के महेवाघाट इलाके में गया था। बहू को देखने के दौरान उसकी दोस्ती होने वाली समधन से हो गया। दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे नजदीकी प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी व्यक्ति की पत्नी को हुई तो घर में रार मच गई। पत्नी ने मामले की शिकायत कौशांबी के साथ फतेहपुर पुलिस से भी की। जिले में महिला थाने पर दो दिन पह...