नई दिल्ली, जून 28 -- बिहार के औरंगाबाद से रिश्ते कत्ल की खबर है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने दामाद की मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी की बेटी के बयान पर एफआईआर दर्ज किया गया है जिसमें मां को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस घटना में रिश्तों का ताना-बाना उलझ गया है। बेटे का लव मैरीज मां की हत्या का कारण बना। पुलिस कांड की जांच में जुट गई है। पति और पत्नी अलग-अलग जाति से हैं। लड़की का पिता शादी के लिए तैयार नहीं था। घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त है जिसे देखते हुए पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। वरीय अधिकारी मॉनटरिंग कर रहे हैं। मृतका की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला शांति देवी के बेटे राजेश कुमार ने सोनम कुमारी नाम की लड़की से भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। दोनों की शादी को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.