गोरखपुर, जून 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शाहपुर इलाके में एक परिवार से पुराने संबंध निभाने के लिए महिला ने एक बच्चे के इलाज में 30 हजार रुपये और जेवरात की मदद की। वायदे के अनुरूप बच्चे की तबीयत सही होने पर महिला ने जब दिए गए रुपये व जेवरात वापस मांगे तो आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके चरित्र पर भी लांछन लगाने लगे हैं। शाहपुर पुलिस ने आरोपित युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के मानव विकास कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपित के परिवार से उसके घर आना जाना था। उसने कहा कि उसके बेटे की तबीयत ज्यादा खराब है, 30 हजार रूपये तथा अपना जेवरात हमको दे दो। जेवरात को बंधक रखकर तथा तुम्हारे पैसे के सहारे बच्चे की दवा करवा लूंगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.