लखनऊ, अगस्त 3 -- महानगर थाना क्षेत्र के पंतनगर में कुकरैल नदी में शनिवार को नहाते समय 13 वर्षीय रिजवान की डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम को रिजवान का शव फातिमा कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी मृतक के घर पहुंचकर परिवारवालों से मुलाकात की। पंतनगर पांच मंदिर के पास रहने वाला रिजवान दोस्त साहिल के साथ घर के पीछे जलनिगम के बैरल व कुकरैल नदी के मुहाने पर नाले में शनिवार को नहा रहा था। तभी पानी के तेज बहाव में फंस कर रिजवान डूब गया था। देर रात करीब सवा 11 बजे उसका शव घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिला था। रविवार दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब रिजवान का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। उसकी मां बशीरुननिशां ने जैसे ही बेटे की लाश देखी तो वैसे ही बेहोश हो गईं। महिलाओं ने उनको सहारा देकर संभाला। बहन आमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.