गया, अप्रैल 17 -- आमस की अकौना पंचायत के कोरमथु टोला लछना के रामबली भुइयां के पुत्र पवन कुमार की मौत बीमारी से हो जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने बताया कि पवन कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसकी गुरुवार की सुबह मौत हो गई। हालांकि किस बीमारी से मौत हुई इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। रुपये के अभाव में बेटे का समुचित इलाज न करा पाने की इन्हें मलाल है। उन्होंने बताया कि पांच मई को बड़े पुत्र लाला और छोटे पुत्र पवन का तिलक व आठ मई को बारात जाने वाली थी। दोनों बेटों की एक साथ शादी करने की घर में जोर शोर से तैयारी चल रही थी। इस बीच जवान बेटे की मौत से खुशी का माहौल गम में बदल गया है। पिता और मां किरण देवी समेत घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। वृद्ध दादा रामकृत भुइयां भी गहरे सदमे में हैं। मुखिया किशोर मांझी, मनोज दास, विरेंद्र यादव, आशीष याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.