फतेहपुर, जुलाई 22 -- फतेहपुर। चांदपुर थाना के क्वेटरा मजरे भरसा गांव की रहने वाली राधाप्यारी इन दिनों बेटे की मौत का गम समेटे इंसाफ की भीख मांग रही हैं। उसकी आंखों में सिर्फ बेटे की अंतिम झलक बसी है और मन में एक ही सवाल क्या बेटे की मौत पर इंसाफ मिलेगा। मां का आरोप है कि बेटे विवेक ने प्रेमिका के घर जाकर जब शादी की बात की तो लड़की के माता-पिता और बहन ने उसे जलील कर घर से भगा दिया। तानों और अपमान से टूटकर वह लौटा और जहर खा लिया। तीन अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ते हुए आखिरकार 23 मार्च 2025 को उसकी मौत हो गई थी। विवेक की मां राधाप्यारी ने बताया कि उसका बेटा सोनम नाम की लड़की से प्रेम करता था। काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़की के घरवाले तैयार हुए थे। वरीक्षा की रस्म भी पूरी कर ली थी। लेकिन दिल से वे रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं कर पाए। आखिरकार च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.