नई दिल्ली, मार्च 24 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हैरान करने वाला मामला साामने आया है। नशे में धुत होकर एक बेटे ने अपने माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे ने दोनों पर दरांती और रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें अधमरा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने नशे में अपने ही परिवार पर जनलेवा हमला कर दिया। युवक ने माता-पिता को पीट-पीटकर अधमरा कर डाला। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों पर दरांती और रॉड से वार कर लहूलुहान कर दिया। माता-पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार रात शिवा कॉलोनी, चीनपुर कुसुमखेड़ा निवासी अनिता चौहान ने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.