उन्नाव, दिसम्बर 1 -- उन्नाव। बेटे की दवा लेने निकले युवक की बाइक में बस ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। पंचनामा के बाद पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा। कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र के खाड़ेपुर निवासी 32 वर्षीय रवि राजपूत पुत्र रामजीवन लाल लोध वाहन चालक था। कानपुर स्थित मकान बेचने के बाद वह मरहला चौराहा पर किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहने लगा था। पिता रामजीवन को राजस्थान के जयपुर जाना था, जिसके चलते रवि रविवार सुबह उन्हें बाइक से फजलगंज कानपुर छोड़ने गया था। उसके बाद शाम को घर पहुंच गया। बेटे डुग्गू को बुखार आने से रवि शाम को बाइक लेकर दवा लेने के लिए गया। इसी दरम्यान शेखपुर नरी चौराहा के पास बस के बाइक में टक्कर मारने से जख्मी हो गया। घायल रवि को एंबुलेंस चालक ने जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित ...