मथुरा, दिसम्बर 19 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद वेस्ट दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, बसई दारापुर, मोतीनगर की गली नंबर सात निवासी ऋतिक का भी पता नहीं है। बेटे की तलाश में दिल्ली से माता-पिता गुरुवार को मथुरा पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया। डीएनए जांच के लिए उन्होंने जिला अस्पताल में सैंपल दिए। यमुना एक्सप्रेस पर हुए भीषण हादसे में 15 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बुरी तरह खराब हो चुके शव की पहचान के लिए लापता लोगों के परिवार के सदस्यों के डीएनए जांच को सैंपल लिये जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद से जिन परिवार के सदस्य का पता नहीं चल रहा है, ऐसे लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। किसी का भाई नहीं मिल रहा तो किसी का बेटा। गुरुवार को महर्षि दयानन्द सरस्वती जिला अस्पताल की पैथोलॉजी कक्ष में दिल्ली से परबल यादव, उनकी पत्नी ममता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.