नई दिल्ली, मार्च 12 -- मध्य प्रदेश की खंडवा जिला जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सजायाफ्ता कैदी अपनी ही 7 साल की नाबालिग बेटी से रेप के जुर्म में दोहरी उम्रकैद की सजा काट रहा था। कैदी को दो दिन पहले ही खंडवा जिला अदालत ने दोहरे अजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दुष्कर्मी बाप पिछले 4 साल से जेल में बंद था और मंगलवार शाम के समय उसने अपने बैरक के पीछे पायजामे की नाड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा कर खुदखुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रबंधन और पुलिस सक्रिय हो गए। इसके बाद पुलिस ने मृतक कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। बता दें, कि यह कैदी अपनी ही 7 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में दो दिन पहले ही दोषी साबित हुआ था। जिसे कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस मामले की सुनवाई के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.