गाज़ियाबाद, मई 15 -- लोनी। लोनी थाना क्षेत्र में चिरोड़ी पेट्रोल पंप के पास फर्नीचर कारोबारी के सिर में गोली मारने के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। उससे तमंचा व कारतूस भी मिला है। आरोपी ने बताया कि कारोबारी ने उसकी बेटी से अश्लीलता की थी। इसीलिए गोली मार दी। चिरोड़ी गांव की यमुना सिटी कॉलोनी निवासी फर्नीचर कारोबारी को मंगलवार शाम गोली मारी गई थी। वह अपनी दुकान से लौट रहे थे। तभी रास्ते में पड़ोसी मिला और बातचीत में दोनों में विवाद हुआ और उसने गोली मार दी थी। गोली कारोबारी के स्कल में फंसी है, जिसके चलते हालत गंभीर है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि कारोबारी से उसकी दोस्ती थी और दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। आरोप लगाया है कि कारोबारी उसकी बेटी पर गंदी नजर रखता थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.