औरास (उन्नाव), जून 17 -- मां से वादा किया था, एक दिन जरूर सफल होकर दिखाऊंगी। बेटी ने कर भी दिखाया और यूपी पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया। इसी खुशी में सोमवार रात को घर में पूजा-पाठ और दावत रखी गई। खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से मां की मौत हो गई। मंगलवार सुबह मां की अंतिम यात्रा और बेटी के कॅरियर की पहली यात्रा एक साथ शुरू हुई। इधर मां की अर्थी घाट के लिए निकली, उधर बेटी भी अपने दिल पर पत्थर रख और आंखों में आंसुओं का सैलाब लेकर ट्रेनिंग के लिए प्रयागराज रवाना हो गई। औरास थाना क्षेत्र के सारौंद गांव के रहने वाले चंद्रपाल किसान हैं। चंद्रपाल बताते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की पढ़ाई में कोई कसर नहीं रखी। बेटी ने हम पति-पत्नी से कहा था कि एक दिन जरूर उसकी सरकारी नौकरी लगेगी। बेटी आरती का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.