महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बेटी के पैदा होने पर अब उसके नाम पर हर परिवार में पौध लगाया जाएगा। इसमें एक बेटी के पैदा होने पर कम से कम पांच पौध लगाया जाएगा। पौध लगाने में जिला प्रशासन व ग्राम पंचायत मदद भी करेगा। पेड़ बेचकर बेटी की शिक्षा व विवाह में खर्च किया जा सकेगा। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम होगा। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने पर्यावरण सुरक्षा व परिवार की आर्थिक मदद के लिए मनरेगा से योजना तैयार की है। इस योजना पर अमल के लिए ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश ने जिलाध्किारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक को पत्र भेजा है। इसके क्रम में जिला प्रशासन अब तैयारियों में जुट गया है। इसमें बेटी के जन्म पर पांच पेड़ लगाएं, प्रकृति और भविष्य को सजाएं थीम पर पौधा लगाया जाएगा। इसके लिए परिवारों को जागरूक किया जाएगा। पौधरोपण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.