कौशाम्बी, जनवरी 31 -- करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी-दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ चोरी तथा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने यह कार्रवाई अदालत से आदेश कराकर कराई है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। पिंडरा सहाबनपुर निवासी अशर्फीलाल ने बताया कि वह सवारी वाहन चलाकर परिवार का खर्च चलाता है। उसकी दो बेटियां कविता और सविता हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पीड़ित का कहना है कि अब छोटी बेटी कविता तथा उसका पति दीपू जायदाद अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। बताया कि 30 अगस्त 2025 को बेटी कविता, दामाद दीपू, बेटी की सास लक्ष्मी देवी व तीन अन्य लोग उसके घर पहुंचे। उस वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था। आरोपी मकान का ताला तोड़कर गहने और सात हजार रुपये नकद उठा ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.