सहारनपुर, फरवरी 6 -- बेहट थाना क्षेत्र के गांव रंडौल में बेटी की ससुराल में हो रहे झगड़े में समझाने पहुंचे पिता पर ससुराल पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगोह रोड स्थित बाल्मीकि बस्ती निवासी इन्द्रपाल पुत्र निर्धन सिंह के अनुसार 27 जनवरी की सुबह उनकी बेटी प्रियंका पत्नी योगेश का फोन आया, जिसमें उसने पति और ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की जानकारी दी। शाम करीब तीन बजे इन्द्रपाल बेटी को लेने रंडौल पहुंचे तो पूछताछ पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और हमला कर दिया। आरोप है कि बेटी के पति योगेश, सास शारदा, जैठ प्रमोद और पूजा पत्नी लोकेश निवासीगण रंडौल ने मिलकर पीड़ित इन्द्रपाल की पिटाई की। हमले में उनकी दाहिनी आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि पीड़ित बेटी को साथ ले गया, लेकिन आरोपियो...