नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- Om Prakash: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या के आरोप उनकी पत्नी पल्लवी पर लगे हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अब खबर है कि पल्लवी ने प्रकाश को लेकर कई दावे किए हैं। उनका कहना है कि पूर्व पुलिस अधिकारी ने बेटी को नशीला पदार्थ देना शुरू कर दिया था। साथ ही आरोप लगाए हैं कि वह उनके भोजन में भी सेनेटाइजर मिला देते थे। फिलहाल, पुलिस ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पल्लवी ने गिरफ्तार होने के बाद आरोप लगाए हैं कि पति बेटी कृति को ड्रग्स दे रहे थे। साथ ही बेटी के फोन भी हैक करने की बात कही है। 68 साल के प्रकाश की लाश उनके आवास पर खून से लथपथ मिली थी। बेटे कार्तिकेश ने मां पल्लवी और बहन कृति पर इसके आरोप लगाए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.