बुलंदशहर, फरवरी 18 -- खानपुर। क्षेत्र के गांव औगना निवासी एक विवाहिता ने पुत्री को जन्म देने पर पति पर उत्पीड़न करने मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग करता है। मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता के पिता राजकुमार निवासी कमालपुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके घर पुत्री ने जन्म लिया। जिसके बाद से परिवार में कलह होने लगी। परिजनों ने पुत्री के साथ मानसिक उत्पीड़न कर जमकर पीटा। विवाहिता मोनिका का आरोप है कि विरोध करने पर घर से बाहर निकाल दिया। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। दहेज से संबंधित मामला है मिडिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.