लखीमपुरखीरी, मई 28 -- गोला गोकर्णनाथ। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिकोलिया निवासी एक महिला ने अपनी ससुरालयों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम त्रिकोलिया निवासी ओम प्रकाश की बेटी आरती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व दान दहेज सहित थाना गोला क्षेत्र में हुई थी। वह विदा होकर अपनी ससुराल गई। उसने एक पुत्री का जन्म दिया। उसका कहना है कि धीरे-धीरे उसके पति का रवैया बदलने लगा अपने परिवार वालो के साथ मिलकर आये दिन मार-पीट करने लगा। तीन वर्ष पूर्व उसका पति, ससुर , सास, देवर आदि ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाथरूम में स्नान करजे समय जर्जर दीवार गिरा दी। जिसमें वह दब कर चोटिल हो गयी थी और रीढ की हड्डी फेक्चर हो गयी थी। महिला का कहना है कि उसके पति से उक्त रूपया उसके इलाज में नहीं खर्च क...