नई दिल्ली, फरवरी 1 -- एक्टर राम चरण जब अपनी दो साल की बेटी के साथ अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला और अपने नवजात जुड़वा बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे, तो प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इंटरनेट पर वायरल हुए वीडियो में दिखाया गया कि किसी तरह बचते हुए रामचरण अपनी बेटी को गोद में लिए लोगों की भीड़ के बीच से बाहर निकलते दिख रहे हैं। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इंटरनेट पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने प्रशंसकों के इस बर्ताव की आलोचना की। यूजर्स ने कहा कि फैंस को समझना चाहिए कि कलाकारों को भी प्राइवेसी की जरूरत होती है। एक यूजर ने लिखा कि वह अपनी पत्नी और जनवजात बच्चों से मिलने जा रहे हैं, उन्हें थोड़ी प्राइवेसी दें, ज्यादा डिस्टर्बेंस न करें दोस्तों। दरअसल, चरण और कोनिडेला ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जुड़वा ब...