कन्नौज, मई 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा सौरिख के रहने वाले एक पीड़ित ने सौरिख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कस्बे का एक युवक शादी से पहले उसकी बेटी को फोन कर परेशान करता था। मजबूर होकर उन्होंने बेटी की शादी कर दी। अब उस युवक ने बेटी के ससुरालीजनों को फोन करना शुरू कर दिया है। वह उन लोगों को फोन कर जानमाल की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कस्बा सौरिख के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने खेरे वाली मस्जिद के पीछे इंदिरानगर मोहल्ला निवासी आशीष कुमार चतुर्वेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब दो वर्ष पहले उसकी पुत्री के फोन पर आशीष उसे परेशान करता था। जब बेटी के बताने पर जब वह उसके घर शिकायत करने गया, उसके बाद से उसने परेशान करना बंद कर दिया। तब उसने अप्रैल 2025 में अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.