एटा, फरवरी 25 -- बेटी के लिए लड़का देखकर लौटते समय बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने वृद्ध की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जिला फिरोजाबाद थाना जसराना के गांव नगला गोकुल निवासी परमसुख (62) साढू मौहर सिंह, इनके बेटे सोनू निवासी मोहल्ला अवंतीबाई नगर कोतवाली नगर के साथ बेटी के लिए लड़का देखने के लिए जिला मैनपुरी गए थे। रविवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। मलावन-शरीफपुर के बीच हाइवे पर पहुंचे। वहीं पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने परमसुख को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.