बांदा, जनवरी 5 -- बांदा, संवाददाता। तीन दिन पहले बेटी के घर से भाग जाने से परेशान मां ने कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद पास में सो रही बेटी की नींद खुली तो देखा मां फंदे पर लटक रही थी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 45 वर्षीय महिला रविवार की रात बेटी व बेटे के साथ कमरे में थी। बच्चों के सो जाने के बाद महिला ने कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद बेटी की नीद खुली मां को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.