झांसी, दिसम्बर 11 -- बबीना थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव मुरारी में बेटी के एक युवक से प्रेम विवाह से क्षुब्ध पिता ने विषाक्त गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव मुरारी की रहने वाली एक युवती एक युवक को जानती थी। युवती 4 दिसंबर को को घर से बिना बताए गायब हो गई। जिससे परिजन परेशान हो गए। 5 दिसंबर को पिता वासुदेव ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय की टीम ने जांच की तो सामने आया कि युवती ने गांव के ही सजातीय उत्तर प्रदेश पुलिस में जवान से अपनी मर्जी से विवाह कर लिया है। बेटी के इस कदम से वासुदेव को झटका लगा। बीती देर रात उन्होंने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजन ...