दरभंगा, जून 3 -- लहेरियासराय। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा-कमतौल एसएच पर गत 28 मई की सुबह शिक्षक मंसूर आलम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ सुपारी किलर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनका मास्टरमाइंड अभी भी फरार है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के दिवेश कुमार उर्फ छोटू व अंकित कुमार उर्फ साधु राय के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। इस बात की जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि मंसूर आलम की पुत्री मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाने के मिश्रौलिया मदरसा में पढ़ाती थी। उस मदरसे के मुफ्ती अनवर मंसूर आलम की पुत्री से प्रेम करते थे व उससे शादी करना चाहते थे, पर मंसूर आलम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.