गाज़ियाबाद, दिसम्बर 9 -- लोनी। लोनी थाना पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी में 11 नवंबर को महिला की गोलियों से भूनकर हत्या के मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया। महिला की बेटी के प्रेमी और पिस्टल उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है। प्रेमिका के साथ भागने की योजना विफल होने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। अशोक विहार कॉलोनी में 55 वर्षीय महिला चार पुत्रों और दो पुत्रियों के साथ रहती थीं। पति याकूब की नौ माह पहले हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। उनके चारों पुत्रों और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो पुत्रियां अविवाहित हैं। दस नवंबर की रात वह घर के बाहर चारपाई डालकर सो रही थीं। देर रात करीब दो बजे तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी थी। एसीपी लोनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.