कौशाम्बी, फरवरी 5 -- अजुहा (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद सैनी थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश प्रसाद हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दावा किया है कि बेटी के दोस्त ने ही उसे कुल्हाड़ी से हमला कर मौत की नींद सुलाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। गौरतलब है कि घटना के बाद अगले अंक में आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने भी गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी पर वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया था। सैनी के कानेमई गांव निवासी 55 वर्षीय गणेश प्रसाद किसानी करने के साथ केन-कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज की बस सहायक भी थे। रविवार की रात घर के बाहर सोते वक्त धारदात हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर पड़ोसी जगतपाल के साले पू...