हाथरस, फरवरी 22 -- सादाबाद, संवाददाता। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के राया रोड पर गांव मीरपुर के निकट शनिवार की देर रात को बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में आगरा रैफर कर दिया। मृतक शहर के रमनपुर का निवासी था। रविवार को उसके घर में बेटी का छठी पूजन का कार्यक्रम होना था। युवक की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रमनपुर निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र भंवर सिंह शनिवार को अपने दोस्त धमेंद्र के साथ आगरा गया हुआ था। रात में वो वापस मुरसान निवासी अपने ताऊ के घर गांव पटैनी आ रहा था। तभी देर रात को सादाबाद के राया रोड पर मीरपुर गांव के निकट बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर...