गोरखपुर, अप्रैल 6 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा क्षेत्र के निबियहवा ओवरब्रिज पर रविवार की सुबह 10 बजे क्रेन की चपेट में आने से इसी थाना क्षेत्र के देवकहिया निवासी मोतीलाल (65) की मौत हो गई। पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंच कर उन्हें सीएचसी भिजवाया। लेकिन सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग अपने गांव देवकहिया से अपने लड़की के घर देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के देवकुआ जा रहे थे। निबियाहवा ब्रिज के पास क्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.