महाराजगंज, जनवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर चौकी के बहुआर कनमिसवा मार्ग पर शुक्रवार शाम को रायल माउंट स्कूल के पास सड़क के उत्तर तरफ एक बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। वह अपनी बेटी के घर जा रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शाम के समय बहुआर बाजार के लोगों ने सड़क के किनारे एक बुजुर्ग को पड़ा देखा। उसकी पहचान बिपत प्रसाद भारती (70) निवासी ग्राम रूद्रौली थाना निचलौल के रूप में की गई है। उसके हाथ में एक झोला था। उसके दाहिने हाथ पर गोदना से भी बिपत प्रसाद लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि वह नेपाल राष्ट्र के महलबारी स्थित अपनी बेटी के घर पैदल जा रहा था। सुबह 11 बजे वह अपने घर से निकला था। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची बहुआर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.