नई दिल्ली, मई 24 -- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बेटी की हल्दी की रस्म के दौरान हर्ष फायरिंग करना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया है। बेटी की हल्दी के दौरान प्रधान पिता ने महिलाओं के बीच डांस करते हुए लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं। अति उत्साह में घर से ही वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है। मामला शिवगढ़ थानाक्षेत्र के बजेठी गांव का है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बजेठी ग्राम पंचायत के प्रधान एवं समाजवादी पार्टी के किसान मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार यादव के पुत्री का शुक्रवार को विवाह था। गुरुवार को हल्दी की रस्म पूरी की गई। समारोह के दौरान महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। डीजे की धुन पर डांस हो रहा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.