बक्सर, फरवरी 22 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक पिता ने दहेज के लिए बेटी की हत्या के आरोप में दामाद और उसके परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना के गोढ़ना निवासी शिवकुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी सविता (25) की शादी 5 मार्च 2024 को बक्सर के मल्लाह टोली निवासी विंध्याचल चौधरी के पुत्र नंदन चौधरी के साथ की थी। ससुराल में कुछ दिन बीतने के बाद सविता पर मायके से बुलेट मांगने का दबाव बनाया जाने लगा। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। बीते शनिवार को उनके दामाद ने उन्हें सूचना दी की आपकी बेटी की तबीयत खराब है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि सविता बेड पर मरणासन्न पड़ी हुई है। उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी और गले पर काला निशान था। चौधरी का आरोप है कि दामाद और उसके...