मधुबनी, सितम्बर 7 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के महुआ गांव में एक ही रात तीन घरों में चोरी हो गयी। घटना शनिवार की आधी रात के बाद की है। रेवी दास के घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी। उसकी पत्नी फूलो देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी आने वाले फाल्गुन मास में तय हुई है। चौठचंद्र पर्व से दस दिन पहले बेटी के लिए सोने चांदी के गहने बनवायी थी। चोरों ने सारे गहनों को गायब कर दिये। चोरी हुए गहनों में उसकी बहू मनीषा कुमारी के गहने भी थे। कर्ज चुकाने के लिए रखे गये 10 हजार नगद रुपये भी गायब होने की बात उन्होंने कही। घटना की रात घर में सास और बहू के साथ बच्चे लोग थे। पति और बेटा रोजी-रोटी के लिए परदेश गये हैं। पीड़िता ने बताया कि दस दिन पहले गांव के ही एक युवक ने उसके घर में घुस कर उसकी बंधी हुई भैंस की रस्सी खोल कर उसकी चोरी कर रहा था। रोने कल...