झांसी, मार्च 31 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता लहचूरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी की विदाई के बाद पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को उसका शव मौजा गढ़वां के बाहर पेड़ के सहारे फांसी पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। बताया, कर्ज लेकर बेटी शादी की थी। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोडीफतेहपुर के गांव बुढ़ाई निवासी बृज किशोर (50) बेटा अयोध्या प्रसाद कुशवाहा किसान थे। उन्होंने केसीसी पर कर्ज लेकर रखा है। शुक्रवार को उनकी बड़ी बेटी की बेटी की शादी थी। शनिवार को उसकी विदाई हुई। बेटी के ससुराल पहुंचने के बाद बृजकिशोर लापता हो गया। फिर कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग सका। जिससे घर में मौजूद नाते-रिश्तेदारों को भी शंका हुई। रविवार को लहचूरा ...