गया, मई 12 -- बोधगया प्रखंड के जैतिया गांव में सोमवार को एक खुशी का माहौल पलभर में गम में बदल गया। बेटी की विदाई होने के कुछ देर बाद पिता की हृदयाघात से मृत्यु हो गई। यह हृदयविदारक घटना बोधगया के जैतिया गांव के सिद्धनाथ सिंह के घर घटी, बेटी की डोली उठने के थोड़ी देर बाद ही पिता की अर्थी उठी। पुत्री नेहा कुमारी की शादी नालंदा जिले के देवधा गांव के गौरव कुमार के साथ हुई है। रविवार को विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। सिद्धनाथ सिंह बेटी की विदाई का भावनात्मक क्षण वह सहन नहीं कर सके। विदाई के कुछ देर बाद उन्हें अचानक हृदयाघात हुआ। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के बाद पूरे घर में मातम छा गया। जहां कुछ पल पहले ढोल-नगाड़ों की गूंज थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ था। ग्रामीणों और रिश्तेदारों में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.