गढ़वा, अक्टूबर 7 -- मेराल, प्रतिनिधि। मंगलवार को थाना क्षेत्र के औरईया गांव निवासी अनिल चौधरी को 18 वर्षीया बेटी और उसके दो दिन के नवजात की हत्या कर दफानाने के मामले में जेल भेज दिया गया। उसपर आरोप है कि उसने तीन अक्टूबर को अपने पुत्री और उसके बच्चे की हत्या का फुलवरिया नदी क्षेत्र में दफना दिया था। उसकी बेटी के प्रेपी रूपम चौधरी के आवेदन पर मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू किया। उसी क्रम में आरोपी से पूछताछ के क्रम में उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके बाद मजिस्ट्रेट सह सीओ यशवंत नायक की मौजूदगी में उसकी निशानदेही पर कब्र खोदकर शवों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि मामले में अनिल चौधरी व अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.