सहारनपुर, फरवरी 22 -- लखनौती के मोहल्ला पीरपुरा में किराये के मकान को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो बेटियों के साथ कोतवाली पहुंचे एक बुजुर्ग ने पड़ोसी पर मकान पर कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सोनिया ने बताया कि उसके दोनों भाइयों की मृत्यु के बाद वह अपने वृद्ध पिता घनश्याम को अपनी ससुराल में रखकर उनकी देखभाल कर रही है। घनश्याम ने मोहल्ला पीरपुरा स्थित अपना मकान कई वर्ष पूर्व पड़ोसी को इस शर्त पर किराये पर दिया था कि जैसे ही उसका स्वयं का मकान बन जाएगा, वह किराये का मकान खाली कर देगा। आरोप है कि अब किरायेदार ने मकान खाली करने से इंकार कर दिया है और किराया देना भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं, वह दबाव बनाते हुए रुपये देकर मकान खरीदने की बात कह रहा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.