कौशाम्बी, दिसम्बर 2 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मंगलवार को जिले की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान बहू-बेटयों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। महिला पुलिस कर्मचारियों ने बहू-बेटियों को नए आपराधिक कानून, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा तथा महिला सशक्तीकरण योजनाओं के बारे में बताया। थाना सैनी, महेवाघाट, संदीपन घाट, पइंसा, कौशांबी, महिला थाना, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा व कड़ाधाम क्षेत्रों में स्कूलों, गांवों, मेला स्थल के साथ सार्वजनिक जगहों पर चौपाल तथा भ्रमण कर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने शोहदों को चेतावनी दी। पुलिस ने 112, 181, 1090, 1930, 1098 आदि महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य हर बेट...