उन्नाव, जनवरी 24 -- उन्नाव। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक स्थित जीजीआईसी अचलगंज एवं एसएवी इंटर कॉलेज अचलगंज में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीति चंद्रा एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी आस्था सिन्हा ने कहा कि हर बेटी को सशक्त बनाना ही एक मजबूत भारत का निर्माण है। उन्होंने कहा कि भारत में बेटियों को देवी का दर्जा दिया जाता है, लेकिन आज भी उन्हें कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं चुनौतियों को समाप्त करने और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और सशक्त सरकार का उद्देश्य अब केवल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.