पाकुड़, मार्च 9 -- पाकुड़। सदर प्रखंड के चापाडांगा गांव में शनिवार को महिला दिवस पर फेस संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी प्रभात कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पुरती, फेस सचिव ऋतु पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान फेस संस्था में पढ़ाई कर रही बालिकाओं ने नाटक, नृत्य सहित कई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि महिला आज हर क्षेत्र में काम रही है। हर घर में महिलाएं है और वो मां, बेटी, बहन, मौसी के रूप में रहती है। जब रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़े थे तो उस समय किसी पुरूषों के साथ तुलना नहीं किया गया था। महिलाओं के साथ जो सदियों से न्याय होती आ रही है उसे दूर करने के लिए कानून...