हरिद्वार, मार्च 28 -- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपनी बेटियों को जन्म के साथ ही सशक्त बनाने की शुरुआत करिए और हमेशा उन्हें रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूल आवश्यकताओं की पूर्ति में आत्मनिर्भर बनने की सीख दीजिए। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को सिडकुल हरिद्वार में आयोजित आईटीसी सुनहरा कल के ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान कही। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आईटीसी ने जिस तरह क्षेत्र की दो जहार से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद की है, वह दूसरी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा बनना चाहिए। रेखा आर्या ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण उनके जन्म के समय से ही होना चाहिए, तभी वे आत्मनिर्भर बनने की सीख के साथ बड़ी होगी। कहा कि प्रदेश सरकार ने देवभूमि की अशक्त महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हाल ही में एकल महिला स्वरोजगार योजना शुरू की है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.