जौनपुर, सितम्बर 16 -- मुंगराबादशाहपुर। देवा विनायकी शिक्षा संस्थान के सभागार में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिरीक्षक बद्री प्रसाद सिंह रहे। उन्होंने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने पर ही देश का उत्थान संभव है। कहा कि बेहतर शिक्षा से ही सभ्य समाज की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने बेटे और बेटियों को एक समान शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अश्वनी सिंह, अनिल शुक्ला, राजीव रत्नम् तिवारी, विष्णु मिश्रा, एसएस पांडेय, भोलानाथ पाल ने भी समारोह को संबोधित किया। आकांक्षा त्रिपाठी के गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक सत्यदेव सिंह तथा संचालन रत्नाकर तिवारी ने किया। इस अवसर पर सूरज तिवारी, मघवेंद्र सिंह, संदीप दुबे, विवे...